भारत में आईएसआई एजेंट के साथ घुसे चार आतंकवादी, कर सकते हैं बड़ा हमला- हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

राजस्थान के सिरोही के पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा के अनुसार भारत में घुसने वाले आतंकवादियों के पास अफगानिस्तान का पासपोर्ट है, इसके अलावा उनके साथ आईएसआई एजेंट भी हैं. इस जानकारी के बाद पुलिस को भीड़-भाड़ वाले इलाकों, होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर तालाशी अभियान शुरू कर दी है. इसके साथ ही पत्र लिखकर सभी पुलिस स्टेशन को इस बात की सुचना दी गई है.

सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट ( फोटो क्रेडिट- ANI/ FILE )

इस्लामिक स्टेट (IS) और आईएसआई (ISI) समर्थित आतंकवादी गुट भारत में तबाही मचाने के लिए घात लगाए बैठे हैं. लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसियां उनके मसुबों पर पानी फेर देती हैं. एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एजेंट के साथ चार आतंकियों के भारत में घुस गए हैं. घुसने वाले सभी आतंकी अफगानिस्तानी पासपोर्ट के जरिए देश में दाखिल हुए हैं. जिसके बाद देश के प्रमुख ठिकानों की सुरक्षा और भी पुख्ता कर दी गई है. साथ ही राजस्थान और गुजरात बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान के सिरोही के पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा के अनुसार भारत में घुसने वाले आतंकवादियों के पास अफगानिस्तान का पासपोर्ट है, इसके अलावा उनके साथ आईएसआई एजेंट भी हैं. इस जानकारी के बाद पुलिस को भीड़-भाड़ वाले इलाकों, होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर तालाशी अभियान शुरू कर दी है. इसके साथ ही पत्र लिखकर सभी पुलिस स्टेशन को इस बात की सुचना दी गई है.

गौरतलब हो कि इससे पहले 9 अगस्त को इंटेलीजेंस ब्यूरो मुख्यालय द्वारा जारी गोपनीय रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था कि पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित जेहादी आतंकी गुट जम्मू-कश्मीर और उसके बाहर बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं. इस सिलसिले में संबंधित राज्यों की अभिसूचना ईकाइयों और पुलिस मुख्यालयों को सचेत कर दिया था.

यह भी पढ़ें:- इमरान खान ने किया बड़ा खुलासा, कहा- पाकिस्तान में अभी भी हैं 30-40 हजार आतंकवादी

जिसमें कहा गया था कि इस्लामिक स्टेट और पाक समर्थित कट्टरपंथी आतंकी संगठन बकरीद जैसे बड़े पर्व पर भीड़ को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं. खुफिया एजेंसियां इस बात से भी इनकार नहीं कर रही हैं कि पाक खुफिया एजेंसी और इस्लामिक स्टेट समर्थित ये आतंकी गुट बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों (ट्रांसपोर्ट नेटवर्क) सहित अन्य कुछ महत्वपूर्ण जगहों को भी निशाना बनाने की फिराक में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें