एजेंसी न्यूज

Farmers’ Tractor Rally: किसानों की ट्रैक्टर परेड हिंसक होने के बाद बंद किया गया कनाट प्लेस

राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के कुछ जगहों पर हिंसक होने के कारण नयी दिल्ली टेडर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को कनाट प्लेस को बंद रखने की घोषणा की.

Farmers’ Tractor Rally: किसानों की ट्रैक्टर परेड हिंसक होने के बाद बंद किया गया कनाट प्लेस
किसानों की ट्रैक्टर रैली में बवाल (Photo Credits-ANI Twitter)

नयी दिल्ली, 26 जनवरी : राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के कुछ जगहों पर हिंसक होने के कारण नयी दिल्ली टेडर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को कनाट प्लेस को बंद रखने की घोषणा की.

नयी दिल्ली टेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कनाट प्लेस बंद रखने का परामर्श दिया है. यह भी पढ़ें : Farmers’ Tractor Rally: किसानों की ट्रैक्टर परेड में कई जगहों पर बवाल, राकेश टिकैत बोले-गड़बड़ करने वाले राजीतिक दल के लोग

उन्होंने पीटीआई- को बताया, ‘‘ट्रैक्टर परेड में अराजकता फैल गई है. किसान आईटीओ पहुंच गए हैं. मैंने पुलिस आयुक्त से बात की और परामर्श मिला कि बाजारों को बंद रखा जाए. हमने उन दुकानों को भी बंद करने के लिए कहा है, जो सामान्य दिन में इस वक्त तक खुल गई होतीं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).