कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सरकारी आवास पर मारपीट, फाइलें और दस्तावेज चोरी

राष्ट्रीय राजधानी से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर मंगलवार शाम कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया और फाइलें और दस्तावेज चोरी किए. इस दौरान बदमाशों और आवास पर मौजूद कर्मचारियों के बीच मारपीट की भी सूचना मिली है.

अधीर रंजन चौधरी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. लोकसभा (Lok Sabha) में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) के घर पर मंगलवार शाम कुछ उपद्रवियों ने धावा बोल दिया और फाइलें और दस्तावेज चोरी किए. इस दौरान उपद्रवियों और आवास पर मौजूद कर्मचारियों के बीच मारपीट की भी सूचना मिली है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस सांसद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आज शाम करीब साढ़े पांच बजे चार उपद्रवियों ने हमला किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी चाहते थे कि कर्मचारी उन्हें फोन के जरिए सांसद से बात करवाए. जिसे अस्वीकार करने पर मारपीट की गई.

इस दौरान उपद्रवियों ने आवास पर मौजूद स्टाफ की भी पिटाई की. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- कश्मीर भौगोलिक तौर पर हमारे साथ, भावनात्मक रूप से नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपद्रवियों ने चौधरी के आवास पर एंट्री करने के बाद जमकर हंगामा किया. कांग्रेस सांसद के पीए ने कहा कि उनके और उनके कर्मचारियों के साथ झगड़े के बाद आरोपी फाइलों और दस्तावेजों को अपने साथ ले गया. फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है.

उल्लेखनीय है कि आज दिन में दिल्ली दंगों पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी व द्रमुक नेताओं ने हिंसा पर चर्चा की मांग को उठाया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड