कांग्रेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान कर रही: स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस और उनके नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने को लेकर निशाना साधते हुए विपक्षी दल पर उन्हें अपमान करने का आरोप लगाया.
नई दिल्ली, 28 जुलाई : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस और उनके नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने को लेकर निशाना साधते हुए विपक्षी दल पर उन्हें अपमान करने का आरोप लगाया. ईरानी ने कहा कि चौधरी ने जानबूझकर इस शब्द का इस्तेमाल कर राष्ट्रपति मुर्मू और उनके कार्यालय का अपमान किया है.
यहां अपने आधिकारिक आवास पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए ईरानी ने कांग्रेस से राष्ट्रपति और देश से माफी मांगने की मांग की. ईरानी ने कहा, "एक गरीब परिवार की आदिवासी महिला जिन्होंने इतिहास रचा है, उन्हें कांग्रेस लगातार नीचा दिखा रही है." ईरानी ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा नीत राजग ने उन्हें अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है, तब से कांग्रेस राष्ट्रपति मुर्मू को दुर्भावना से निशाना बना रही है. यह भी पढ़ें : भाजपा ने अधीर चौधरी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा
"कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें कठपुतली और 'बुराई का प्रतीक' कहा गया. देश के सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय के लिए उनके चुनाव के बाद भी हमले रुकते नहीं दिख रहे हैं. चौधरी की टिप्पणी समृद्ध आदिवासी विरासत के लिए भी अपमानजनक है." ईरानी ने कहा, "देश के पहली आदिवासी राष्ट्रपति मुर्मू ने संघर्ष का जीवन व्यतीत किया है और पंचायत से लेकर संसद तक देश की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व किया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

