पिज्जा की ‘होम डिलीवरी’ की तुलना गरीबों के घर राशन पहुंचाने से करना भद्दा मजाक: दिल्ली भाजपा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को निशाने पर लिया और कहा कि पिज्जा की ‘होम डिलीवरी’ की तुलना गरीबों को घर तक राशन पहुंचाने से करना एक भद्दा मजाक है.
नयी दिल्ली, 24 जून : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को निशाने पर लिया और कहा कि पिज्जा की ‘होम डिलीवरी’ की तुलना गरीबों को घर तक राशन पहुंचाने से करना एक भद्दा मजाक है.
इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर पिज्जा, कपड़ों और अन्य चीजों की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं. गुप्ता ने एक बयान में कहा कि पिज्जा की होम डिलीवरी की तुलना गरीबों के लिए राशन से करना एक “भद्दा मजाक” है. यह भी पढ़ें : Petrol, Diesel Prices Today: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का नया रेट
गुप्ता ने कहा, “सिसोदिया को पता होना चाहिए कि वे (गरीब) पिज्जा नहीं खाते.” उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का घर तक राशन पहुंचाने का दावा “हास्यास्पद” है क्योंकि वह अपने गोदामों से दुकानों तक राशन नहीं पहुंचा पा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

