Mumbai Shocker: शर्मनाक! साली से महीनों तक रेप करता रहा जीजा, प्रेगनेंट होने पर बहन ने घर में करवाई डिलीवरी
मायानगरी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 40 साल के व्यक्ति को अपनी नाबालिग साली के साथ रेप करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
Mumbai Sister in Law Rape Case: मायानगरी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 40 साल के व्यक्ति को अपनी नाबालिग साली के साथ रेप करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हैरानी की बात ये है कि इस पूरे मामले में आरोपी की पत्नी भी शामिल थी, जिसने अपनी बहन की डिलीवरी घर पर ही करवाई और पति के अपराध को छुपाने की कोशिश की. मामला तब खुला जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी, उसकी पत्नी और पीड़िता एक ही घर में रह रहे थे.
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा मार्च 2024 से लेकर जुलाई 2025 तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. जब वह गर्भवती हुई और उसने ये बात अपनी बड़ी बहन को बताई तो बहन ने न सिर्फ चुप रहने को कहा बल्कि डराने-धमकाने लगी.
रेप की वारदात को छुपाने की कोशिश
बड़ी बहन ने लड़की को किसी डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय खुद ही उसकी डिलीवरी करवाई. लेकिन जब लड़की की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी तो मजबूरी में उसे भाभा अस्पताल ले जाया गया. वहीं से पुलिस को इस गंभीर अपराध की जानकारी मिली.
पति-पत्नी दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जब लड़की का बयान लिया तो सारा मामला साफ हो गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसकी पत्नी यानी पीड़िता की बहन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
जच्चा-बच्चा दोनों अस्पताल में भर्ती
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पीड़िता और नवजात दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और हालत स्थिर है. वहीं मामले की जांच तेजी से जारी है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. यह मामला ना सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए गंभीर है, बल्कि यह भी दिखाता है कि परिवार के भीतर ही कभी-कभी सबसे बड़ा खतरा छिपा होता है.
Source: indianexpress.com
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

