Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह, पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह मौसम की सबसे सर्द सुबह रही, जब पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी.

cold (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह मौसम की सबसे सर्द सुबह रही, जब पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. आई‍एमडी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली के आसमान में कोहरे की हल्की परत छाई रही, जिससे दृश्यता घटकर 500 मीटर तक रह गई. यह भी पढ़ें : Delhi Winter Vacation: दिल्ली सरकार के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश एक जनवरी से

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. यह दिल्ली में इस साल ठंड में दर्ज अब तक का सबसे कम तापमान है. आईएमडी के अनुसार, पालम हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे सबसे कम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई. वहीं, सफदरजंग हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई.

मौसम विभाग ने बताया कि बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है. वहीं, घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 से 200 मीटर, मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर और हल्का कोहरा होने पर 501 से 1,000 के बीच दर्ज का जाती है. आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड