CM Mamata Banerjee Targeted BJP: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पेश किया बजट, बोलीं- बीजेपी करती है गंदी राजनीति- VIDEO
CM Mamata Banerjee Credit- ANI

CM Mamata Banerjee Targeted BJP: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज विधानसभा में 2024-25 के लिए बजट पेश किया. इस दौरान विपक्षी दल बीजेपी ने जमकर हंगामा किया. इससे नाराज होकर ममता बनर्जी ने कहा कि यह विपक्ष के लिए राजनीति करने का स्थान नहीं है. अगर विपक्ष के पास कोई राय है, तो बजट पूरा होने के बाद हम इस पर चर्चा कर सकते हैं. विधानसभा में हंगामा करने वाले लोग बंगाल विरोधी हैं. हम इस गंदी राजनीति की निंदा करते हैं. बीजेपी के लोगों को याद करना चाहिए कि उन्होंने  विपक्ष के 147 सदस्यों को संसद से निलंबित कर दिया है. लेकिन हम उस रास्ते पर नहीं जाना चाहते हैं. आप कमजोर हो सकते हैं लेकिन हम नहीं. हम डटकर मुकाबला करेंगे.

देखें VIDEO: