VIDEO: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही, 19 लोग लापता, नदी में बह गए घर, देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है. इस प्राकृतिक आपदा ने एक पुल, एक मकान जिसमें तीन दुकानें को अपनी चपेट में ले लिया. इसके अलावा, एक निजी होटल का निचला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकरण घाटी में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तोश में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है. इस प्राकृतिक आपदा के चलते तोश नाले में बाढ़ आ गई, जिसने एक पुल, एक मकान जिसमें तीन दुकानें को अपनी चपेट में ले लिया. इसके अलावा, एक निजी होटल का निचला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

शिमला के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) अनुपम कश्यप ने बताया कि शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के समेज खड्ड इलाके में बादल फटने के बाद 19 लोग लापता हैं. एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

भारी बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से मलाणा में पॉवर प्रोजेक्ट 1 का डैम टूट गया है. भुंतर के आसपास लोगों के लिए अलर्ट किया जारी किया गया है.

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक इमारत उफनती हुई परवती नदी में बह गई. यह घटना आज सुबह की है और इसके कारण तोश गांव का संचार संपर्क पूरी तरह से टूट गया है.

बादल फटने की यह घटना बीती रात लगभग 2 बजे की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया. इस कारण वहां रहने वाले और घूमने आए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्र में मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन पुल के बह जाने के कारण बचाव कार्यों में भी बाधा आ रही है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं.

हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटनाएं मानसून के दौरान अक्सर होती हैं, जिससे यहां की जीवनशैली और पर्यटन पर गहरा असर पड़ता है. इस बार तोश गांव में हुए इस हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं के खतरे हमेशा बने रहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड