NRC पर सीजेआई रंजन गोगोई का बड़ा बयान, कहा- ये भविष्य का दस्तावेज

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि एनआरसी कोई इस समय का दस्तावेज नहीं है. यह 19 लाख या 40 लाख की बात नहीं है. यह भविष्य का दस्तावेज (Document for future) है. यह भविष्य का हमारा मूल दस्तावेज है, जिसके आधार पर लोग भविष्य के दावों को आधार बना सकते हैं.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (Photo Credit-ANI)

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (CJI Ranjan Gogoi) ने रविवार को नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (एनआरसी) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. एनआरसी (NRC) के आलोचकों को जवाब देते हुए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि एनआरसी कोई इस समय का दस्तावेज नहीं है. यह 19 लाख या 40 लाख की बात नहीं है. यह भविष्य का दस्तावेज (Document for future) है. यह भविष्य का हमारा मूल दस्तावेज है, जिसके आधार पर लोग भविष्य के दावों को आधार बना सकते हैं.

चीफ जस्टिस ने आगे कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों की गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से स्थिति और खराब हो गई है, एनआरसी की जरूरत अवैध प्रवासियों की संख्या का तत्काल पता लगाने के लिए की गई थी. इसमें कुछ भी कम या ज्यादा नहीं होना था.

यह भी पढ़ें- NRC को लेकर फिर बोली ममता बनर्जी-बंगाल में रहने वाले सभी लोग भारत के नागरिक.

NRC भविष्य का दस्तावेज-

गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से हुई स्थिति खराब-

सीजेआई रंजन गोगोई ने 'पोस्ट कोलोनियल असम' नाम की एक किताब के विमोचन के मौके पर ये बयान दिया है. जस्टिस गोगोई ने एनआरसी पर यह बयान जब आने वाले 17 नवंबर को वे अपने पद से रिटायर हो रहे हैं. उनके रिटायर होने तक कई ऐसे विषय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं, जिसपर ऐतिहासिक फैसलों की उम्मीद की जा रही है. जिसमें सबसे अहम अयोध्या भूमि विवाद है, जिस पर पिछले 16 अक्टूबर को आखिरी सुनवाई हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड