Christmas 2022: 24 से 25 दिसंबर तक क्रिसमस सेलीब्रेशन, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को क्रिसमस 2022 के त्योहार से पहले सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक प्रतिबंधों और डायवर्जन के बारे में नागरिकों को अपडेट किया. क्रिसमस डे समारोह, 24 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर, 2022 तक चलेगा. क्रिसमस सेलीब्रेशन के कारण दिल्‍ली में कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा, "अपनी यात्रा का प्लान बनाएं और फेस्टिवल का आनंद लें."