Chirag Paswan On India Alliance: चिराग पासवान का इंडिया गठबंधन पर तंज, कहा- लोकसभा चुनाव के बाद ऑल टाइम लो पर चली जाएगी कांग्रेस
Chirag paswan (Credit- ANI)

Chirag Paswan On India Alliance: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दलों को कांग्रेस पर भरोसा नहीं है. इसलिए एक-एक करके विपक्षी दलों के नेता गठबंधन छोड़कर जा रहे हैं. कांग्रेस को अब अपने ही घटक दलों से चुनौती मिल रही है. ऐसे में कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी जीतना मुश्किल लग रहा है. 2024 के परिणामों के बाद कांग्रेस ऑल टाइम लो पर चली जाएगी.

देखें VIDEO: