Fraud in Pune: भारतीय सेना में नौकरी के नाम पर युवक के साथ धोखाधड़ी, फर्जी कर्मचारी को पुणे की पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ आएं दिन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे है. अब ऐसा ही एक मामला पुणे जिले से सामने आया है. जहांपर एक युवक के साथ भारतीय सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की गई.
पुणे, महाराष्ट्र: नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ आएं दिन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे है. अब ऐसा ही एक मामला पुणे जिले से सामने आया है. जहांपर एक युवक के साथ भारतीय सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की गई.
इस दौरान नौकरी की उम्मीद में युवक ने फर्जी सेना के कर्मचारी को 1 लाख 75 हजार रूपए दिए, लेकिन जब नौकरी नहीं लगी और ठगी का अहसास हुआ तो पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने फर्जी कर्मचारी को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम नितिन बालाजी सूर्यवंशी बताया जा रहा है.ये भी पढ़े:Fake RAW Officer Arrest: खुद को रॉ अधिकारी बताकर लोगों के साथ करता था फ्रॉड, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ इस मामले में नांदेड जिले के 23 साल के युवक ने पुणे के बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के आधार पर आर्मी इंटेलिजेंस और बंडगार्डन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक इस फर्जी कर्मचारी का नाम नितिन बालाजी सूर्यवंशी है. लातूर का रहनेवाला सूर्यवंशी कुछ महीनों से सेना छावनी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था. उसी के सहारे बताया जा रहा है कि इसने कई लोगों के साथ ठगी की है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ और युवकों से 3 लाख रूपए सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर लिए है.
पुणे में रहता है पीड़ित
बताया जा रहा है की पीड़ित सेना में भर्ती के लिए पुणे में रहता है. पीड़ित और आरोपी की पहचान उदगीर रेलवे स्टेशन पर हुई थी. इस दौरान सूर्यवंशी ने पीड़ित को सदर्न कैंटीन और सब एरिया कैंटीन में मिलने के लिए बुलाया. विश्वास हासिल करने के लिए आरोपी सेना की वर्दी में मिलने आया था. एक महीने में नौकरी लगवाता हूं. इसके लिए 2 लाख रूपए लगेंगे. ऐसा आरोपी ने कहा. सेना की वर्दी देखने के बाद पीड़ित को भी उसपर विश्वास हो गया. इसके बाद कैश और ऑनलाइन मिलाकर पीड़ित ने आरोपी को 1 लाख 75 हजार रूपए दिए. इसके बाद पीड़ित ने आरोपी को कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जिसके बाद पीड़ित को पता चला की उसके साथ ठगी हुई है और इसके बाद उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

