Chandigarh: बंदर रखने के आरोप में टैटू आर्टिस्ट गिरफ्तार

चंडीगढ़ के एक टैटू आर्टिस्ट कमलजीत सिंह और उसके मैनेजर को बंदर को पालतू जानवर के रूप में रखने और उसकी फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रदर्शित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

चंडीगढ़ के एक टैटू आर्टिस्ट कमलजीत सिंह और उसके मैनेजर को बंदर को पालतू जानवर के रूप में रखने और उसकी फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रदर्शित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. टैटू आर्टिस्ट, जो कामजिंकजोन टैटू स्टूडियो का मालिक है, उस पर बंदर को जबरन मादक पदार्थ पिलाने का आरोप भी है, जिससे उसने इनकार कर दिया है. उप वन संरक्षक अब्दुल कयूम ने ट्वीट कर कहा, "हरक्युलिन का काम तमाम हो गया है." उन्होंने कहा, "डब्ल्यूपीए (वन्यजीव संरक्षण अधिनियम) 1972 के तहत वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ एक उपयुक्त कार्रवाई की गई है. इससे सभी टीकटॉकर्स को एक संदेश पहुंचेगा कि वन्यजीव को न तो पाला जा सकता है और न ही शिकार किया जा सकता है."

टैटू आर्टिस्ट और उसके मैनेजर दीपक पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39 और 50 के तहत मामला दर्ज किया गया है. कमलजीत सिंह के कंधे पर बैठे एक बंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. जैसे ही उसे पता चला कि वह कानून के शिकंजे में फंस गया है, उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें हटा दी हैं. पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पीटा) की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय वन और वन्यजीव विभाग ने आर्टिस्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | चंडीगढ़ में आये कोरोना वायरस के 80 नये मामले

आर्टिस्ट ने पुलिस को बताया कि उसने बंदर को घायल अवस्था में हिमाचल प्रदेश के कसौली पहाड़ियों से बचाया था. उसने बताया कि जब उसे पता चला कि बंदर को कैद में रखना एक अपराध है, तो उसने बंदर को जंगल में छोड़ दिया.

उसने सफाई देते हुए पुलिस को बताया कि बंदर को कोई मादक पदार्थ नहीं पिलाया गया है, उसने जो पिलाया था वह सेब और अनार के रस का मिश्रण था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट