देश

उत्तर प्रदेश: चंदौली पुलिस ने 10 लाख का गांजा किया बरामद, तस्करी करने वाले 3 लोग गिफ्तार

चंदौली पुलिस (Chandauli Police) ने सोमवार की देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मादक पदार्थो (Intoxicants) की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को एक कुंतल 82 किलो गांजा (Ganja) के साथ गिरफ्तार किया.

उत्तर प्रदेश: चंदौली पुलिस ने 10 लाख का गांजा किया बरामद, तस्करी करने वाले 3 लोग गिफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो (Photo credits: stevepb/Pixabay)

चंदौली: चंदौली पुलिस (Chandauli Police) ने सोमवार की देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मादक पदार्थो (Intoxicants) की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को एक कुंतल 82 किलो गांजा (Ganja) के साथ गिरफ्तार किया. बरामद गांजा की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है. तस्कर गांजा की खेप ओड़िशा से लाकर कई राज्यों में बेचते थे. आरोपियों के पास से 7 राज्यों के वाहनों के कई फर्जी नंबर प्लेट स्टीकर, व बोलेरो मिली है.

क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने मंगलवार को बताया कि तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और थाना चंदौली की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान मंडी समिति एनएच-2 पर एक बोलेरो वाहन को रोका. इसकी चेकिंग करने पर वाहन से 35 पैकेट में रखा एक कुंतल 82 किलो गांजा बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 100 kg ड्रग्स के साथ 4 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

वाहन सवार तीन लोग इस गांजे को वाराणसी ले जा रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों रघुवीर राम व पप्पू कुमार शाह निवासी बिहार और पिंटू खेती निवासी ओड़िशा (Odisha) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने बताया कि वे लोग गांजा की खेप ओड़िशा से लाकर कई राज्यों में बेचते हैं. बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).