Varanasi Chain Snatching: वाराणसी में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में चेन स्नैचिंग की घटना, 15 आरोपी महिलाएं गिरफ्तार; VIDEO
Pradeep Mishra (img: TW)

Varanasi Chain Snatching: यूपी के वाराणसी में प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान दर्जनों महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, महिलाएं धार्मिक आयोजन में शामिल होने आई थीं, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि, शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की और 15 महिला स्नैचरों को गिरफ्तार किया. यह महिला स्नैचर एक गिरोह का हिस्सा थीं, जो महिलाओं से चेन छीनकर भाग जाती थीं. पुलिस की तत्परता से आरोपियों को पकड़ा गया है और अब मामले की जांच जारी है. पुलिस ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा.

वाराणसी में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में चेन स्नैचिंग की घटना