केंद्र सरकार 1 जून से हर व्यक्ति को देगी 18,000 रुपये मासिक? PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

Sarkarikhabar21 नाम के एक यूट्यूब चैनल ने दावा किया है कि केंद्र सरकार 1 जून से हर नागरिक को 18,000 रुपये महीने देगी. यह दावा यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल पर किया गया था. हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को फर्जी बताया है. PIB के मुताबिक सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. PIB फैक्ट चेक ने X पर किए अपने एक पोस्ट में बताया, 'यह दावा फर्जी है, सरकार द्वारा ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गयी है.'