ममता बनर्जी के करीबी IPS अधिकारी राजीव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, देश ना छोड़ने को लेकर जारी हुआ लुकआउट नोटिस

राजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. उनके खिलाफ देश ना छोड़ने को लेकर सीबीआई की मांग पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. इस लुकआउट नोटिस के बाद वे अब अगले 1 साल तक देश छोड़कर कहीं नहीं जा सकते हैं

ममता बनर्जी और IPS राजीव कुमार (फाइल फोटो)

कोलकाता: शारदा चिटफंड घोटाले (Saradha chit fund Scam) के संबंध में जांच का सामना कर रहे कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार (Rajeev Kumar) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. उनके खिलाफ देश ना छोड़ने को लेकर सीबीआई की मांग पर लुकआउट नोटिस (lookout Notice) जारी किया गया है. इस लुकआउट नोटिस के बाद वे अब अगले एक साल तक देश छोड़कर कहीं नहीं जा सकते हैं. यदि वे कभी देश छोड़ने की कोशिश भी करते हैं तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है. बता दें कि राजीव कुमार सीएम ममता बनर्जी के करीबी अधिकारियों में से एक रहे है. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर वे सीबीआई के खिलाफ विरोध भी जाता चुकी हैं.

बता दें कि सारदा चिटफंड घोटाला मामले में गिरफ्तारी से राहत बढ़ाने की मांग करने वाली कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार की याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है. इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वे निचली अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर किया. लेकिन वहां से भी उन्हें रहता नहीं मिली. वहां से भी उनकी याचिका खारिज हो गई. ऐसे में सीबीआई (CBI) को आशंका है कि राजीव कुमार देश छोड़कर भाग सकते है. इसलिए सीबीआई के कहने पर सराकर की तरफ से उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जरी किया गया. यह भी पढ़े: ममता बनर्जी के करीबी IPS राजीव कुमार को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से हटाई रोक

गौरतलब हो कि कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार पर करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के सबूतों को मिटाने का आरोप है. सीबीआई का आरोप है कि ताकतवर नेताओं को बचाने के लिए कुमार घोटाले से जुड़े सबूतों को मिटाने की कोशिश की थी. वहीं पूरे मामाले को लेकर राजीव कुमार सफाई देते रहे हैं कि सीबीआई ने उन्‍हें झूठे आरोपों के तहत मामले में फंसाया है. जबकि इस घोटाले में उनका कुछ भी लेना देना नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला: पुणे नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपी शिवराज मोतेगांवकर की 'RCC कोचिंग क्लासेस' को किया सील

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट