मध्य प्रदेश: कार हादसे में दो पत्रकारों की मौत, दो घायल
चार अक्टूबर (भाषा) जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर खंडवा-इन्दौर मार्ग पर दोढ़वाड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा जाने के कारण उसमें सवार दो पत्रकारों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये.
खंडवा: चार अक्टूबर (भाषा) जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर खंडवा-इन्दौर मार्ग पर दोढ़वाड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा जाने के कारण उसमें सवार दो पत्रकारों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये.
छैगाव थाना प्रभारी ओ पी ओझा ने बताया कि कार में सवार चारों पत्रकार खंडवा से इन्दौर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ. मरने वालों की पहचान खंडवा निवासी अभय तोमर (23) और इन्दौर निवासी रौनक शर्मा (35) के तौर पर हुई है.
उन्होंने बताया कि तोमर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि शर्मा ने गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा. ओझा ने बताया कि दोढ़वाड़ा गांव के पास कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण कार पुलिया से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला.
संबंधित खबरें
Petrol-Diesel Price Today: ईरान संकट के बीच भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर, 14 मार्च को दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में जानें पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट
Nagaland Weather Forecast: नगालैंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 मार्च तक भारी बारिश की चेतावनी, NSDMA ने सावधानी को लेकर जारी किया अलर्ट
Who is Syed Ata Hasnain: बिहार के नए राज्यपाल होंगे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ; जानें उनके बारे में
Mumbai Gas Crisis: मुंबई में गैस का गहराया संकट, 20 फीसदी से ज्यादा होटल बंद, कारोबारियों को हर दिन हो रहा है लाखों का नुकसान
\