Shaurya Chakra to Captain Rakesh TR: 2022 में पीएम मोदी की रैली में फिदायीन हमले को रोकने वाले कैप्टन राकेश टीआर को शौर्य चक्र से किया गया सम्मानित
Shaurya Chakra to Captain Rakesh TR | Photo: ANI

पिछले साल जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर एक फिदायीन हमले को रोकने वाले भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स के कैप्टन (वर्तमान में मेजर) राकेश टीआर (Captain Rakesh TR) को 2022 की जम्मू यात्रा के दौरान पीएम पर हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादियों को मारने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.

कैप्टन राकेश को आतंकवादियों के हमले का इनपुट मिला. कैप्टन राकेश ने आतंकवादियों को देखा और मौके पर घेराबंदी कर दी. खुद को घिरा हुए देखकर आतंकवादियों ने घेरा तोड़ने और नागरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में कैप्टन राकेश ने एक आतंकवादी को मार गिराया और फिदायीन हमले की साजिश को नाकाम कर दिया.