मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्वदेश वापसी पर विंग कमांडर अभिनंदन को दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान (Captain Abhinandan) को स्वदेश वापसी की बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी करने के लिए इसलिए मौजूद नहीं हैं...

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo Credit-ANI)

चंडीगढ़:  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान (Captain Abhinandan) को स्वदेश वापसी की बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी करने के लिए इसलिए मौजूद नहीं हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते कि सेना के प्रोटोकॉल का किसी भी तरह से उल्लंघन हो.

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, "मैं वहां जाना चाहता था, क्योंकि मेरी तरह ही वह और उनके पिता दोनों राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से हैं और अगर मैं बहादुर अधिकारी का स्वागत करता तो यह मेरे लिए बहुत ही सुखद और खुशी का क्षण होता."

यह भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमला: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इमरान खान को दिया करारा जवाब, कहा- 26/11 हमले के सबूतों का क्या किया?

उन्होंने कहा, "वर्ष 1965 या 1971 के युद्ध का कोई भी युद्धबंदी वापस आया तो उसे पहले चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया. उसके बाद एक डीब्रीफिंग हुई. विंग कमांडर अभिनंदन के साथ भी कुछ ऐसा ही होने की संभावना है."

मुख्यमंत्री ने हालांकि अभिनंदन की वापसी पर बहुत गर्मजोशी से बधाई देते कहा कि जिस तरह से वह कैद में होकर भी पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के सवालों के जवाब दे रहे थे, उससे पूरे देश को गर्व है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स