Ban Crackers in West Bengal: कलकत्ता उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

पश्चिम बंगाल में गुरुवार यानि आज कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला लेते हुए त्योहारों पर जलाए जानें वाले पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है. कोर्ट के अनुसार राज्य में इस साल पटाखों को जलाना और बेचना निषिद्ध रहेगा.

कलकत्ता उच्च न्यायालय (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, पांच नवंबर: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में गुरुवार यानि आज कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) ने बड़ा फैसला लेते हुए त्योहारों पर जलाए जानें वाले पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है. कोर्ट के अनुसार राज्य में इस साल पटाखों को जलाना और बेचना निषिद्ध रहेगा. इससे पहले सरकार द्वारा काली पूजा एवं दिवाली के मौके पर आतिशबाजी से परहेज करने की अपील किए जाने पर पटाखा बाजार एसोसिएशन ने बीते बुधवार को सरकार से इस कदम पर पुनर्विचार करने की अपील की थी.

'पोश्चिम बांगो आतिशबाजी उन्नयन समिति' के अध्यक्ष बबला राय ने संवाददाताओं से कहा कि यदि पटाखों के विनिर्माण और बिक्री पर रोक लग जाएगी तो राज्य में चार लाख लोगों की आजीविका दांव पर लग जाएगी. राय ने दावा किया कि उन चार लाख लोगों में से दो लाख लोग अकेले दक्षिण 24 परगना जिले के चंपाहटी और नुंगी जैसे क्षेत्रों में हैं.

यह भी पढ़ें- COVID-19 in India: देश का कोरोना रिकवरी रेट 92 फीसदी से अधिक, दिल्ली, पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में अभी भी तेजी से फैल रहा संक्रमण

राय ने कहा, 'सरकार कुछ महीने पहले निर्णय ले सकती थी और तब नए दिशानिर्देश जारी कर सकती थी. जो अब अदालत जा रहे हैं वे पहले ऐसा कर सकते थे. उससे वे परिवार पटाखे बनाने के बाद आखिरी घड़ी में बहुत बड़ा घाटा होने से बच जाते जो पहले ही लॉकडाउन की बुरी मार झेल चुके हैं.'

राय ने कहा कि यदि पटाखों पर पूरी रोक लगा दी जाएगी तो इससे बाजार में अवैध पटाखों की भरमार हो जाएगी और वे पटाखों के 90 डेसीबल ध्वनि सीमा को धत्ता बताएंगे. उन्हेांने कहा, 'हमारे सदस्य 80-85 डेसीबल सीमा वाले पटाखे बना रहे हैं. कोई भी प्रतिबंध एक वर्ग को आतिशबाजी से नहीं रोक पाएगा.'

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें