CAA Before Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA, अमित शाह का बड़ा ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले CAA को लागू किया जाएगा.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले CAA को लागू किया जाएगा. नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) पर अमित शाह ने कहा कि 2019 में कानून पारित हुआ था. इस संबंध में नियम जारी करने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा. शाह ने कहा, 'सीएए देश का कानून है, इसका नोटिफिकेशन निश्चित रूप से हो जाएगा. चुनाव से पहले ही सीएए को अमल में आना है इसमें किसी को कंफ्यूजन नहीं रखना है. '
गृह मंत्री ने कहा, मैं क्लियर करना चाहता हूं कि CAA किसी की भी नागरिकता छीनने का कानून नहीं है. यह नागरिकता देने का कानून है. उन्होंने कहा, 'CAA के खिलाफ इस देश के अल्पसंख्यकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों को भड़काया जा रहा है. देश में किसी की भी नागरिकता CAA छीन ही नहीं सकता क्यों कि इसमें ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है.
2024 चुनाव से पहले लागू करेंगे CAA
CAA का नोटिफिकेशन जल्द ही हो जाएगा। pic.twitter.com/pdQEsRSBCf
— Amit Shah (@AmitShah) February 10, 2024
अमित शाह ने कहा, "CAA केवल उन लोगों को नागरिकता देने के लिए है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना, उत्पीड़न का सामना करने के बाद भारत आए हैं. यह किसी की भारतीय नागरिकता छीनने के लिए नहीं है."
तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार
गृह मंत्री ने कहा, बीजेपी को 370 सीटें और NDA को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी. लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कोई सस्पेंस नहीं है और यहां तक कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें फिर से विपक्षी बेंच में बैठना होगा.
2019 में पास हुआ था कानून
नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए प्रताड़ित गैर मुस्लिमों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारत की नागरिकता दी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

