VIDEO: बीजेपी नेता के भतीजे की दबंगई, एक घर पर की कई बार फायरिंग, नोएडा का वीडियो आया सामने
नोएडा के सेक्टर -51 के होशियारपुर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसमें बीजेपी पार्टी के नेता के एक रिश्तेदार ने खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए एक घर पर कई राउंड फायरिंग की.
नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर -51 के होशियारपुर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसमें बीजेपी पार्टी के नेता के एक रिश्तेदार ने खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए एक घर पर कई राउंड फायरिंग की. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है. इस घटना के बाद पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर लिया है.बताया जा रहा है की आरोपी बीजेपी नेता का भतीजा है.
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक़ होशियारपुर के रहनेवाले कपिल यादव अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. इसी दौरान तड़के सुबह 3.50 के दौरान सोरखा का रहनेवाला राहुल यादव स्कॉर्पियो से अपने साथियों के साथ पहुंचा और अपनी पिस्टल से उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना के बाद पीड़ित ने बाहर निकलकर विरोध किया. ये भी पढ़े:VIDEO: ग्रेटर नोएडा में थार सवार युवकों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात, कर्मचारियों को जमकर पीटा, सीसीटीवी आया सामने
नोएडा के होशियारपुर में एक युवक ने दुसरे के घर पर की फायरिंग
उत्तर प्रदेश के नोएडा में भाजपा नेता के भतीजे की की गुंडई
- घर के बाहर दोस्तों के साथ की फ़िरेंग
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो#UttarPradesh #Noida #NoidaPolice #BJP #Nedricknews @Uppolice @noidapolice @dgpup pic.twitter.com/GHca7Nph3d
— Nedrick News (@nedricknews) November 17, 2024
इसके बाद आरोपियों ने इनका मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार से गालीगलौज की और वहां से फरार हो गए. इस घटना की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

