VIDEO: ग्रेटर नोएडा में थार सवार युवकों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात, कर्मचारियों को जमकर पीटा, सीसीटीवी आया सामने
ग्रेटर नोएडा के दनकौर एरिया में रैंप टोल प्लाजा पर थार में आएं युवकों ने जमकर मारपीट की. टोल देने से मना किया और कर्मचारियों को पीटा. इस घटना सीसीटीवी सामने आया है.
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के दनकौर एरिया में रैंप टोल प्लाजा पर थार में आएं युवकों ने जमकर मारपीट की. टोल देने से मना किया और कर्मचारियों को पीटा. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है. इस दौरान युवकों ने बैरियर भी तोड़ दिया. वीडियो में देखा जा सकता है की किस तरह से युवक टोल कर्मचारियों से मारपीट कर रहे है.
जानकारी के मुताबिक़ थार जीप से कुछ युवक जा रहे थे, इसी दौरान टोल प्लाजा आया और उनसे टोल कर्मचारियों ने पैसे मांगे, इसके बाद इन युवकों ने पैसे देने से मना किया और गुस्से में आकर बैरियर तोड़ दिया. जब टोल कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने जमकर कर्मचारियों की पिटाई कर दी. इस दौरान देखा जा सकता है की टोल कर्मियों को डंडे से मुक्कों से इन युवकों की ओर से पीटा गया. ये भी पढ़े:Video: ग्रेटर नोएडा में दबंगों का आतंक! डिलीवरी बॉय के साथ की जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ग्रेटर नोएडा में टोल प्लाजा पर मारपीट
ग्रेटर नोएडा टोल पर थार गाड़ी से बैरियर तोड़कर युवकों ने मचाया उत्पात
टोलकर्मियों ने टैक्स के रूप में 35 रुपए मांगे थे, लेकिन कार में सवार 5 युवकों ने टोल देने से मना कर दिया था#GreaterNoida #Toll #ViralVideo #UttarPradesh #DailyLine @noidapolice @Uppolice pic.twitter.com/OCr4K0NwcN
— Daily Line (@DailyLineLive) November 9, 2024
वीडियो में देखा जा सकता है, एक युवक अंदर जाता है और कर्मचारियों को पीटते हुए कुर्सी उठाकर सामान की तोड़ फोड़ भी करता है. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.इस घटना के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

