Delhi Building Collapse: दिल्‍ली में भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 2 मजदूरों की मौत एक की हालत गंभीर- VIDEO
Photo- ANI

Delhi Building Collapse: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके के कबीर नगर में एक निर्माणाधीन पुरानी इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात 2 बजकर 16 मिनट पर 2 मंजिला पुरानी निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना मिली थी. राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची तो वहां तीन मजदूर मलबे में दब हुए थे. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां दो श्रमिकों अरशद(30) और तौहीद(20) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक का इलाज जारी है. इस मामले की जांच जारी है. आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्‍ली में भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन इमारत: