गलती से सीमा पार करने वाले BSF के जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, वापसी का इंतजार

पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को बुधवार को पकड़ लिया. जवान गश्त के दौरान गलती से सीमा पार कर गया था. घटना पंजाब के अबोहर सेक्टर की है. बीएसएफ का कहना है कि जवान की वापसी का इंतजार किया जा रहा है.

भारतीय सेना का जवान (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को बुधवार को पकड़ लिया. जवान गश्त के दौरान गलती से सीमा पार कर गया था. घटना पंजाब के अबोहर सेक्टर की है. बीएसएफ का कहना है कि जवान की वापसी का इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान के गलती से सीमा पार कर जाने के इस मामले में बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को तड़के गश्त के दौरान और घने कोहरे के कारण एक जवान पाकिस्तान की तरफ चला गया. Pakistan: पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजी 25 किलो हेरोइन, बीएसएफ ने किया बरामद. 

पाकिस्तानी सीमा में जाने पर जवान को पाक रेंजर्स के जवानों ने पकड़ लिया. दिल्ली में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक रेंजर्स से बातचीत कर जवान को भारत को सौंपे जाने का इंतजार है. गौरतलब है कि पंजाब के सीमावर्ती इलाके अबोहर सेक्टर में हाल के दिनों में ये दूसरी घटना है.

पिछले हफ्ते भी भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन गश्त के दौरान बीएसएफ का एक जवान पाकिस्तान की तरफ चला गया था. हालांकि, उसी दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को बीएसएफ को वापस सौंप दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट