MP Shocker: एक दिन पहले हुई शादी, दुसरे दिन पति के सामने पत्नी को किया किडनैप, मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर शादी के बाद दुसरे दिन ही पत्नी को पति के सामने कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया.
गुना, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर शादी के बाद दुसरे दिन ही पत्नी को पति के सामने कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया.मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक महिला के किडनैपिंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया.
महिला अपने पति के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित अपने घर जा रही थी, तभी शनिवार रात उसका अपहरण कर लिया गया. हैरान करनेवाली बात यह है कि इस महिला की शादी एक दिन पहले ही हुई थी.ये भी पढ़े:Pakadwa Vivah Bihar: बिहार में सरकारी टीचर को किया किडनैप, बंदूक की नोक पर करवा दी पकड़ौआ शादी
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एसडीओपी दीपा दूडवे ने बताया कि गुना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 46 पर रुथियाई इलाके में रविवार सुबह 9:30 बजे एक घटना घटी.आरोपियों ने चाकू से कार के शीशे तोड़ दिए और दुल्हन के साथ मारपीट की. इसके बाद उन्होंने दुल्हन को एक कार में डाला और भाग गए.
आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसडीओपी दीपा दूडवे के मुताबिक पुलिस की एक टीम ने दुल्हन को बचाया और सात में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इंदौर से चार और देवास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.सभी आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास है और वे देवास के रहने वाले हैं. इनमें से दो आरोपी अभी भी फरार हैं.इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी का नाम आकाश बंजारा है. उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई काली स्कार्पियो बरामद की गई है.पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

