Bihar Shocker: बेटे ने मांगा iPhone, गरीब पिता नहीं कर पाए जिद पूरी, बेटे ने उठाया भयावह कदम, खगड़िया जिले की घटना से सदमे में परिवार

अमीर माता पिता अपने बच्चों की हर जिद पूरी करते है,लेकिन गरीब माता पिता अपने बच्चों की जिद पूरी नहीं कर पाते है और जिसके कारण बच्चे ऐसा भयावह कदम उठा लेते है. जिससे उनके माता पिता जिंदगी भर के गम में डूब जाते है.

(Photo Credits Twitter)

खगड़िया, बिहार: अमीर माता पिता अपने बच्चों की हर जिद पूरी करते है,लेकिन गरीब माता पिता अपने बच्चों की जिद पूरी नहीं कर पाते है और जिसके कारण बच्चे ऐसा भयावह कदम उठा लेते है. जिससे उनके माता पिता जिंदगी भर के गम में डूब जाते है. ऐसी ही एक घटना बिहार (Bihar) के खगड़िया जिले (Khagaria District) में सामने आई है. जहांपर एक 16 साल के लड़के ने अपने मजदुर पिता से ऐसी चीज मांगी तो उसके गरीब पिता उसे नहीं दे सके. बेटे को मांगी गई चीज नहीं मिलने के कारण बेटे ने खौफनाक कदम उठाया. बताया जा रहा है बेटे ने अपने गरीब मजदुर पिता से आईफोन (iPhone) की मांग की थी.

लेकिन गरीब होने के कारण उसके पिता उसकी जिद पूरी नहीं कर सके. जिसके कारण बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. ये भी पढ़े:Bhopal Shocker: नई बाइक के लिए पत्नी को परेशान कर रहा था पति, शादी की पहली सालगिरह से पहले महिला ने की आत्महत्या

बेटे ने उठाया भयावह कदम

ये घटना सैदपुर गांव (Saidpur Village) की बताई जा रही है. आईफोन (iPhone) मांगने पर और पिता के द्वारा मना करने पर बेटे ने आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस आत्महत्या के कारण पूरे गांव में मातम फैल गया है. माता पिता पर भी जवान लड़के की मौत के कारण दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पहले भी ऐसी घटनाएं आ चुकी है सामने

बता दें की बच्चों की जिद के आगे कभी कभी माता पिता भी हार जाते है. कुछ दिन पहले दक्षिण भारत के एक शहर में भी बेटे ने पिता से मर्सिडीज कार (Mercedes Car) की मांग की थी. पिता ने खेत बेचकर उसे दूसरी कार दिलवाई थी.लेकिन दूसरी कार दिलवाने के कारण नाराज बेटे ने आत्महत्या (Suicide) कर ली थी. मोबाइल को लेकर भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है.

 

Share Now

\