Airlines Bomb Threats: इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की 30 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा नियमों में बदलाव की योजना बनाने में जुटी सरकार
सोमवार, 21 अक्टूबर को भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित लगभग 30 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इन धमकियों में इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल थीं.
Airlines Bomb Threats: सोमवार, 21 अक्टूबर को भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित लगभग 30 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इन धमकियों में इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल थीं. इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी चार उड़ानों को सोमवार को सुरक्षा संबंधी अलर्ट प्राप्त हुए. इनमें 6E 164 (मंगलुरु से मुंबई), 6E 75 (अहमदाबाद से जेद्दा), 6E 67 (हैदराबाद से जेद्दा) और 6E 118 (लखनऊ से पुणे) शामिल थीं. इसके बाद तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया .
विस्तारा के प्रवक्ता ने भी कहा कि सोमवार को उनकी कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा धमकियां मिलीं. इसके बाद तुरंत संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया गया और उनके द्वारा निर्देशित सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.
ये भी पढें: Airlines Bomb Threats: 20 अक्टूबर सिर्फ एक दिन में अलग, अलग 14 एयरलाइनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
पिछले हफ्ते से अब तक 120 से अधिक भारतीय उड़ानों को बम धमकियां मिल चुकी हैं. नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 को कहा था कि भले ही ये धमकियां झूठी हों, लेकिन उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता. सरकार अब इन धमकियों से निपटने के लिए कानूनी कदम उठाने की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने का प्रस्ताव है. इसके तहत 1982 के 'सिविल एविएशन एक्ट' में संशोधन प्रस्तावित किया जा रहा है, जिससे अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सकेगा. इसके अलावा हवाई जहाज के जमीन पर रहते हुए बिना अदालत के आदेश के जांच शुरू की जा सकेगी.
सरकार उड़ानों को बम धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए विमान सुरक्षा नियमों में भी बदलाव की योजना बना रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

