Road Accident In Amethi: बुलेट को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई बोलेरो कार,हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, अमेठी जिले की घटना
अमेठी जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी और बोलेरो पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.
अमेठी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी और बोलेरो पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है की ,' इस घटना में कई लोग गंभीर जख्मी भी हुए है.इसमें तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई है.
जानकारी के मुताबिक़ हादसा अमेठी जिले के मुंशीगंज के जामो भादर चौराहा क्षेत्र में हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया है. यह एक्सीडेंट इतना भयानक था की दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए है. बुलेट पर सवार तीन लोगों की मौत हुई है. यह भी पढ़े :UP Shocker: महराजगंज में मां-बेटे का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में फंदे से लटका मिला
जानकारी के मुताबिक़ सुल्तानपुर जिले के इस्लामगंज का रहनेवाला अकबर बोलेरो से परिजनों को लेकर मुंशीगंज के परिसर के धरई माफ़ी में एक मौत में शामिल होने जा रहा था. बोलेरो गाडी अभी जामो भादर चौक पर ही पहुंची थी की जामो की तरफ से आ रही बुलेट बाइक से बोलेरो बाइक टकरा गई और उसके बाद गाड़ी पेड़ से जा टकराई. बुलेट को टक्कर मारने के बाद बुलेट सवार दो लोगों की मौत हो गई तो वही एक चार साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी था.जिसकी बाद में मौत हुई. बोलेरो में सवार 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई.
इस एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और प्राइवेट गाडियों से और एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया. बताया जा रहा है की बुलेट पर सवार दुर्गेश उपाध्याय अपनी बहन और भांजे को लेकर जा रहा था, लेकिन बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और तीनों लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम फ़ैल गया है. इस घटना के बाद परिसर में भी खलबली मच गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

