5 राज्यों में मैराथन चुनाव प्रचार के बाद यहां पहुंचे अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बड़े पैमाने पर प्रचार करने के बाद बुधवार की शाम को मंदिर के लिए प्रसिद्ध शहर सोमनाथ पहुंचे.
अहमदाबाद: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बड़े पैमाने पर प्रचार करने के बाद बुधवार की शाम को मंदिर के लिए प्रसिद्ध शहर सोमनाथ पहुंचे. शाह यहां 45 करोड़ रुपये की लागत से सोमनाथ के तट पर बनने वाले पर्यटक वॉकवे की नींव रखेंगे. गुजरात में भाजपा के प्रवक्ता हर्षद पटेल ने बताया, ‘‘ अमित शाह जी आज शाम सोमनाथ पहुंचे. वह कल सुबह एक परियोजना की नीव रखेंगे.''
सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 1,500 मीटर लंबे वॉकवे और मार्ग पर लगने वाले फर्नीचर का निर्माण केंद्र का पर्यटन विभाग प्रसाद योजना के तहत कर रहा है.
शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया.
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, March 05, 2026: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में आज का ताजा भाव
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में समय से पहले गर्मी की दस्तक, बाड़मेर और जयपुर समेत कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार
Ladki Bahin Yojana: क्या महाराष्ट्र में लाड़की बहिन योजना के तहत मिलने वाली राशि 1500 रुपए से बढ़कर हो जाएगी 2100 रुपए? जानें लेटेस्ट अपडेट
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
\