Ram Temple Inauguration: BJP सांसद दीपक प्रकाश ने सीएम हेमंत सोरेन से की मांग, झारखंड में  22 जनवरी को शराब और मांस बिक्री पर लगे प्रतिबंध
Hemant Soren Photo Credits: IANS

Ram Temple Inauguration: अयोध्या की नगरी में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहे हैं. इस खास दिन झारखंड से बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य में शराब और मांस बिक्री पर रोक लगाने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र में बीजेपी सांसद ने दूसरे अन्य राज्य उत्तर प्रदेश  छत्तीसगढ़  का  हवाला दते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 22 जनवरी को अपने राज्य में शराब व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए उस दिन ड्राई डे घोषित की है. ठीक उसी तर्ज पर झारखंज में भी 22 जनवरी के दिन शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए

Tweet: