देश

Bijapur Shocker: खौफनाक! नेशनल हाइवे पर 5 लड़कों ने किया जानलेवा स्टंट, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां; VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पांच युवकों ने खतरनाक बाइक स्टंट करके यातायात नियमों का घोर उल्लंघन किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bijapur Shocker: खौफनाक! नेशनल हाइवे पर 5 लड़कों ने किया जानलेवा स्टंट, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां; VIDEO वायरल
Bijapur National Highway Stunt (Photo- @INCChhattisgarh/X)

Bijapur National Highway Stunt: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 5 युवकों ने खतरनाक बाइक स्टंट करके यातायात नियमों का घोर उल्लंघन (Chhattisgarh Traffic Violation) किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के के मुताबिक, यह घटना एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. वायरल क्लिप में एक युवक बाइक चला रहा है, जबकि 3 अन्य उसके पीछे बैठे हैं. हैरानी की बात यह है कि तीनों पीछे बैठे एक अन्य लड़के को अपने कंधों पर उठाए हुए हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद, छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं.

ये भी पढें: 9 Naxalites Surrendered in Bijapur: बीजापुर में 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुठभेड़ में 1 माओवादी ढेर

स्कूटी की सवारी का खौफनाक वीडियो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने BJP सरकार पर कसा तंज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस (INC Chhattisgarh) ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. कांग्रेस ने 'X' पर लिखा, ''विष्णुदेव (CM Vishnudev) के सुशासन में एक्टिवा बनी कार- नेशनल हाइवे पर टू-व्हीलर में 5 लड़के सवार. बीजापुर के नेशनल हाइवे पर स्कूटी में 5 युवाओं द्वारा खुलेआम स्टंट करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है.''

बीजापुर पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार

 स्थानीय पुलिस (Bijapur Police) ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2025 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).