देश

Bihar: कटिहार में बीच सड़क पर मछलियों की लूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

बिहार के कटिहार जिले में एक अजीबोगरीब वाकया हुआ. यहां सड़क पर मछलियों की लूट मच गई. लोगों में मछलियों की ऐसी लूट मची कि देखने वाले दांग रह गए. बीच सड़क पर लोग मछलियां उठाते नजर आए.

Bihar: कटिहार में बीच सड़क पर मछलियों की लूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
कटिहार में मछलियों की लूट | X

पटना: बिहार के कटिहार जिले में एक अजीबोगरीब वाकया हुआ. यहां सड़क पर मछलियों की लूट मच गई. लोगों में मछलियों की ऐसी लूट मची कि देखने वाले दांग रह गए. बीच सड़क पर लोग मछलियां उठाते नजर आए. मछली लूट का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा सकता है कि कुछ लोग सड़क पर मछली पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

दरअसल बुधवार को सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाई बाड़ी इलाके में हरिशंकर नायक स्कूल के पास सड़क से एक पिकअप गाड़ी गुजर रही थी. पिकअप में मछली लदी हुई थी. सडक पर गुजरने के दौरान ही पिकअप के सामने अचानक एक बच्चा आ गया, जिसे बचाने के लिए पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने पूरी कोशिश की.

सड़क पर मछली लूट

बच्चे को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया. इस दौरान पिकअप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी के कंटेनर में रखी मछलियां सड़क पर गिर गईं.

सड़क पर मछलियों के गिरते ही वहां मौजूद लोग इन मछलियां को पकड़ने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग सड़क पर पड़ी मछलियों को उठा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).