Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का कहर जारी, आज आंधी-बारिश से तबाही के आसार, किसानों की बढ़ी चिंता

बिहार में आज भी तेज आंधी, वज्रपात और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसे लेकर मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, पटना समेत कई जिलों में गरज-तड़क के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं गेहूं जैसी पकी फसलों को नुकसान होने से किसान परेशान हैं,

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज (Bihar Weather Update) लगातार बदलता जा रहा है और इससे आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, राजधानी पटना सहित कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ बारिश की संभावना जताई गई है,

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय और नवादा जिलों में बिजली चमकने, गरज के साथ वर्षा होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है,

वहीं, पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो अधिक गंभीर मौसम की चेतावनी देता है, हालांकि, तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है,

किसानों की बढ़ी परेशानी

सिवान जिले में गुरुवार की दोपहर हुई भारी वर्षा से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है, तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर जल जमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है,

किसानों का कहना है कि फसलें पहले ही पंपिंग सेट से सिंचाई कर के तैयार की गई थीं, अब जब फसल काटने और दवनी का समय आया है, तो बारिश उनके लिए मुसीबत बन गई है, खेतों में खड़ी और खलिहानों में रखी गेहूं की फसल के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है,

कौन-सी फसलें होंगी प्रभावित? 

नुकसानदायक: गेहूं, दलहन और अन्य पकी हुई फसलें

लाभदायक: आम, लीची और सब्ज़ियों की खेती

किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है, कई किसान अपनी बर्बाद होती फसलों को देखकर भाग्य को कोसते दिखाई दे रहे हैं, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले कुछ दिन और भी कठिन हो सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RR vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Sawai Mansingh Stadium Pitch Report: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान. महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट