देश

Bihar Shocker: मुजफ्फरपुर में पति बना हैवान, बच्चों के सामने पीट-पीटकर पत्नी की ली जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बच्चों के सामने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Bihar Shocker: मुजफ्फरपुर में पति बना हैवान, बच्चों के सामने पीट-पीटकर पत्नी की ली जान

मुजफ्फरपुर, 12 अप्रैल : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बच्चों के सामने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, मोतीपुर थाना क्षेत्र के झींगहा गांव के निवासी मोहम्मद कलीमुल्लाह आलम ने पहली पत्नी के मरने के बाद मेहरुन्निसा से शादी की थी. लेकिन, शादी के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी. इस दौरान कई बार कलीमुल्लाह आलम अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था, जिसका लगातार ग्रामीण विरोध करते थे. यह भी पढ़ें : वाराणसी गैंगरेप केस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! मास्टरमाइंड Anmol Gupta के फोन से मिले 546 लड़कियों के न्यूड वीडियो

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद पति घर में रखे डंडे से पत्नी की पिटाई करने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी पति तब तक पत्नी को मारता रहा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई. यहां तक कि पत्नी की मौत के बाद भी उसे पीटता रहा. बताया गया कि इस दौरान उसके बच्चे अपनी मां को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की. कहा जा रहा है कि दो दिन पहले ही आरोपी पत्नी को विदा कराकर उसके मायके से लाया था. घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है.

सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी. मुजफ्फरपुर पश्चिम की पुलिस उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद कलीमुल्लाह आलम ने मेहरुन्निसा से दूसरी शादी की थी. उन्होंने बताया कि आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).