चमकी बुखार: बलिया के अस्पतालों को एलर्ट रहने का निर्देश
बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार को लेकर स्वस्थ विभाग की तरफ से बलिया के सभी अस्पतालों को एलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के जिलों में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) अथवा चमकी बुखार भीषण गर्मी और उमस के बीच तेजी से फैल रहा है. ऐसे में बिहार से सटे पूर्वांचल के जिलों में भी इसके फैलने की आशंका के मद्देनजर बलिया जिले के सभी राजकीय व मंडलीय अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के मिश्र ने गुरुवार को बताया कि यह बुखार 15 वर्ष तक के बच्चों को अधिक प्रभावित करता है . मिश्र ने कहा कि किसी बच्चे में कोई भी लक्षण नजर आए तो उसे नजदीक के अस्पताल ले जाएं. बता दें कि इस चमकी बुखार को लेकर बिहार में हाहा कार मचा हुआ है. क्योंकि इस बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या बढती ही जा रही है.
संबंधित खबरें
Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल सहित 5 राज्यों में वोटिंग कब? आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग कर सकता है ऐलान
Tulip Garden: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में 16 मार्च से खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन; पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद
Eid Shopping Video: ईद से पहले खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में उमड़ी भीड़; जानें भारत में कब है ईद-उल-फितर का त्योहार
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों का ऐलान
\