Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका समेत इन 30 दिग्गजों का नाम शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने वाले बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार कैंपेनर की सूची जारी की है. इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने भारतीय निर्वाचन आयोग के साथ इस सूची को साझा किया है.
- Read in
- English
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के तारिखों की घोषणा के बाद से सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुईं हैं. जनता को रिझाने के लिए राजनैतिक दल सभी तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. ताकि चुनाव को जीता जा सके. इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की हैं. इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) के साथ इस सूची को साझा किया है.
सूची में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं में गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद, रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हैं. इसके अलावा कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह , पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, मदन मोहन झा और तारिक अनवर भी चुनाव प्रचार करेंगे. यह भी पढ़े: Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के रण में कांग्रेस की भी एंट्री, ‘क्रांति सम्मेलन’ के जरिए किया चुनावी संग्राम का शंखनाद
यहां देखें स्टार प्रचारकों की लिस्ट:
Congress releases list of star campaigners for upcoming #BiharElections2020 ; the list includes Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Ghulam Nabi Azad, Sachin Pilot and Shatrughan Sinha pic.twitter.com/jGEqWcLy6L
— ANI (@ANI) October 10, 2020
इसके अलावा निखिल कुमार, सदानंद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, कृति आजाद, संजय निरूपम, उदित राय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेम चंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कुमार, विरेंद्र सिंह राठौड़ भी चुनाव प्रचार करेंगे. कांग्रेस, राजद और वाम पार्टी के साथ महागठबंधन का प्रमुख सहयोगी है. पार्टी को 243 सदस्यीय विधानसभा में 70 सीट हासिल हुई है. पहले चरण में, कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. (इनपुट आईएएनएस)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

