देश

Bihar CM Nitish Kumar: हिंदू राष्ट्र की बात करने वालों पर नीतीश का तंज- 'देश को बर्बाद कर देंगे'

अगर कोई ऐसा कह रहा है, तो हमें उनकी बात सुनने की जरूरत नहीं है. हिंदू राष्ट्र का कोई मतलब नहीं है. मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार का समर्थन किया.

Bihar CM Nitish Kumar: हिंदू राष्ट्र की बात करने वालों पर नीतीश का तंज- 'देश को बर्बाद कर देंगे'
CM Nitish Kumar (Photo: ANI)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को उन नेताओं पर निशाना साधा, जो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा- जो लोग एक हिंदू राष्ट्र की वकालत कर रहे हैं, वे देश को बर्बाद कर देंगे. हमारे देश में कई धर्म हैं और इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना संभव नहीं है। यह एक ऐसा देश है जहां महात्मा गांधी ने यही बात कही और उन्हें मार दिया गया. हम उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं. यह भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने दो आतंकी संगठनों को किया बैन, हरविंदर सिंह रिंदा भी आतंकी घोषित

उन्होंने कहा, अगर कोई ऐसा कह रहा है, तो हमें उनकी बात सुनने की जरूरत नहीं है. हिंदू राष्ट्र का कोई मतलब नहीं है. मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार का समर्थन किया.

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा इसकी पैरवी किए जाने के बाद यह मुद्दा उठा है. उन्हें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा और अन्य जैसे कई नेताओं का समर्थन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).