Bihar: बिहार के सुपौल में बवाल, मटन नहीं मिला तो शादी में कैटरिंग स्टाफ की पिटाई, 13 कैटरिंग कर्मचारी घायल
बिहार के सुपौल जिले में एक शादी में मेजबानों द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने के बाद कम से कम 13 कैटरिंग कर्मचारी घायल हो गए. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
पटना, 11 नवंबर : बिहार के सुपौल (Supaul) जिले में एक शादी में मेजबानों द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने के बाद कम से कम 13 कैटरिंग कर्मचारी घायल हो गए. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके में बुधवार शाम उस वक्त हुई, जब एक समूह ने शादी समारोह के दौरान बार-बार मटन की मांग की.
पीड़ितों में से एक, मन्नू कुमार ने त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, "हम शादी समारोह में मेहमानों को मटन परोस रहे थे. 4 से 5 व्यक्तियों के एक समूह ने बार-बार मटन की मांग की. हम उन्हें परोस रहे थे लेकिन उन्होंने हमारे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. जब हमने इसका विरोध किया तो वे आपस में भिड़ गए." "जल्द ही दुल्हन पक्ष के युवक वहां पहुंच गए. वे हम पर भड़क गए और हमारे साथ मारपीट करने लगे. उस हमले में हम तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए, जबकि अन्य 10 को मामूली चोटें आई हैं." यह भी पढ़ें : MP: स्कूली छात्रा को ले गया होटल, वहां बनाया अश्लील VIDEO, ब्लैकमेल कर पीड़िता से वसूले लाखों रुपये
मन्नू कुमार के अलावा अन्य दो गंभीर रूप से घायल कैटरिंग स्टाफ अजय कुमार और सुमित कुमार हैं और वे उसी अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल के ड्यूटी अधिकारी, डॉ. दीपक कुमार ने कहा, "तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे बुरी तरह घायल हैं. हमने इलाज शुरू कर दिया है." पीड़ितों ने त्रिवेणीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

