Bihar: 'क्रॉस वोटिंग' से भाजपा उत्साहित, भाजपा अध्यक्ष का दावा, ' विरोधी नेता से एमएलए खुश नहीं'
बिहार में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग होने से भाजपा उत्साहित है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विपक्षी दलों के विधायकों का भी समर्थन मिला है.
पटना, 22 जुलाई : बिहार में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग होने से भाजपा उत्साहित है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को विपक्षी दलों के विधायकों का भी समर्थन मिला है. भाजपा का दावा है कि विपक्ष के कम से कम आठ विधायकों ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बजाय एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया. इस बीच, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का दावा है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी विधायक लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के थे. द्रौपदी मुर्मू को बिहार में 133 वोट मिले.
जायसवाल शुक्रवार को दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने कहा कि मुर्मू ने बिहार के लोगों को समर्थन देने के लिए आभार जताया है. उन्होंने कहा कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 133 वोट मिले जबकि एनडीए की क्षमता कम थी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया कि विपक्ष के कई विधायक भी विरोधी नेताओं से खुश नही हैं इस कारण उन्होंने एनडीए का समर्थन किया. यह भी पढ़ें: क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े भेदिया कारोबार के पहले मामले में दो भारतीय भाइयों पर लगे आरोप
जायसवाल ने कहा कि राजद के आठ विधायकों ने अपने अंतर्रात्मा की आवाज सुनी और पार्टी लाइन से परे जाकर मुर्मू को वोट दिया. उन्होंने एनडीए का समर्थन देने वाले सभी सांसदों और विधायकों का आभार जताया. इधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि किसने अंदर क्या किया, इसकी तलाश की जाएगी. उन्होंने कहा उसका पता तो चल हो जाएगा. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि राजद का कोई भी विधायक ऐसा नहीं कर सकता.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

