एनडीए की सहयोगी पार्टी भारतीय धर्म जन सेना के केरल प्रमुख तुषार वेल्लापल्ली चेक बाउंस मामले में यूएई में हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी पार्टी भारतीय धर्म जन सेना के केरल प्रमुख तुषार वेल्लापल्ली को संयुक्त अरब अमीरात में चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. लोकसभा चुनाव में बीडेजेएस प्रमुख तुषार ने वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. राहुल गांधी के खिलाफ राजग के उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली की जमानत तक जब्त हो गई थी.

तुषार वेल्लापल्ली (Photo Credits: IANS)

तिरुवनंतपुरम : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की सहयोगी पार्टी भारतीय धर्म जन सेना (Bharath Dharma Jana Sena) के केरल प्रमुख तुषार वेल्लापल्ली (Tushar Vellapally) को संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. लोकसभा चुनाव में बीडेजेएस प्रमुख तुषार ने वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

उनके पिता वेल्लापल्ली नतेसन ने कहा, "तुषार को बुधवार देर रात अजमान में गिरफ्तार किया गया." श्री नारायण धर्म परिपालन योगम (एसएनडीपी) के महासचिव नतेसन ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि उनके बेटे को फंसाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि उसे आज जमानत मिल जाएगी."

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: टेरर फंडिंग मामलें में सतना से हिरासत में लिए गए 5 संदिग्ध, आरोपियों के फोन में मिले 13 पाकिस्तानी नंबर

बीडीजेएस प्रमुख इस समय अजमान की जेल में बंद है. यूएई के एक व्यापारी ने चेक बाउंस होने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद उन्हें वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बीडीजेएस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राजग की केरल में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी है.

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ राजग के उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली की जमानत तक जब्त हो गई थी. वह चुनाव में मात्र 78,816 वोट पाने में सफल रहे. वहीं राहुल ने चुनाव 4.30 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीता.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\