Bengaluru Shocker: एनिवर्सरी पर नहीं मिला गिफ्ट तो पत्नी बन गई पति की जान की दुश्मन
pixabay

बेंगलुरू: शादी की सालगिरह का गिफ्ट नहीं मिलने से नाराज एक महिला ने अपने पति की जान लेने की कोशिश की. महिला ने अपने पति को उस समय चाकू मार दिया जब वह सो रहा था. बेलंदूर पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. घायल पति एक निजी कंपनी का कर्मचारी है. शख्स ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की रात 1.30 बजे, जब वह सो रहा था, तब उसकी पत्नी ने रसोई का चाकू लिया और उसपर वार किया. इसके बाद उसने खुद का बचाव किया और वह अपनी पत्नी को दूर धकेलने में कामयाब रहा.