Elderly Man Dragged By Scooty: बेंगलुरु के एक मंदिर में एक महिला को लात मारने, घसीटने और डंडों से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अभी गुस्से में थे. वहीं बेंगलुरु में एक और घिनौनी घटना सामने आई है. यहां मगदी रोड पर एक स्कूटी सवार ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को घसीटते हुए देखा गया. बाद में कुछ राहगीरों ने उस स्कूटी को रोककर बुजुर्ग की जान बचाई. जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार बुजुर्ग की कार से टकरा गया. जिसके बाद वह उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन वह भागने लगा. जिसके बाद बुजुर्ग उसके स्कूटी को पीछे से पकड़ा लिया. ताकि वह भाग ना पाए. लेकिन युवक ने उस बुजुर्ग को अपनी तेज रफ़्तार बाइक से करीब एक किलोमीटर तक घसीटा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि युवक बुजुर्ग को पानी स्कूटी के पीछे घसीट रहा है.
Video:
Breaking news-Senior Person dragged for one kilometre by a two wheeler in Magadi Road.#Bengaluru #bengalururoad #RoadAccident pic.twitter.com/vZQBCh3xt9
— Mahendra Ballenhalli (@maheshivaramu) January 17, 2023












QuickLY