Bengaluru: स्कूल बस गड्ढे में पलटने से बाल-बाल बची; बच्चों को सुरक्षित निकाला गया- देखें वीडियो
स्कूल बस पलटते- पलटते बची (Photo: X|@Hamsaa04)

बेंगलुरु की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क पर आज शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टला. लगभग 20 स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस पनाथुर मेन रोड पर, कीचड़ और गड्ढे में फिसल गई और पलटने से बाल बाल बची. यह पूरी घटना पीछे खाड़ी कार के डैशकैम में कैद हो गई. कीचड़ से भरी दलदल वाली जमीन में बस का एक पहीया धंस गया, जिससे बस पलटने से बाल बाल बच गई. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने इमरजेंसी गेट खोलकर बच्चों को बाहर निकाला. इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें: Kerala Road Accident: बच्चे को बचाने के लिए पिता ने कुर्बान की अपनी जान, सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, मलप्पुरम का VIDEO आया सामने

स्कूल बस गड्ढे में पलटने से बाल-बाल बची