जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में बाप ने बेटी के साथ की घिनौनी हरकत, लड़की ने कर ली आत्महत्या
बांदीपोरा के अरागाम गांव में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है.
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बांदीपोरा (Bandipora) से एक शर्मनाक खबर सामने आई है. दरअसल, बांदीपोरा के अरागाम (Aragam) गांव में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लड़की ने यह कदम अपने पिता द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने के बाद उठाया. मामले में आरोपी लड़की के पिता को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की के साथ पिता ने बलात्कार किया तो वह सदमे में आ गई और घर पर जब वह अकेली थी तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.
Jammu and Kashmir: Girl allegedly committed suicide in Aragam village of Bandipora after being allegedly raped by her father. Accused arrested. Case registered today under relevant sections of law. Further investigation underway.
— ANI (@ANI) April 13, 2019
बाद में घर वाले जब उसे अस्पताल ले गए तो वहां उसने अपने साथ घटी सारी घटना के बारे में अस्पताल वालों को बताया. बयान देने के बाद लड़की की मौत हो गई. अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने बलात्कार के आरोप में लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें- इंसानियत हुई शर्मसार, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में भाई ने 5 साल की चचेरी बहन किया रेप
पुलिस ने लड़की के शव को कस्टडी में लिया और उसे आगे की औपचारिकता के लिए भेज दिया. पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ अरागाम थाने में आईपीसी की धारा 306,376,509 के तहत मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

