देश

इंसानियत हुई शर्मसार, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में भाई ने 5 साल की चचेरी बहन किया रेप...

बता दें आरोपी ने जब बच्ची का अगवा किया तब उसके मां-बाप किसी काम से बाहर गए थे. शक के आधार पर जब महाजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर दबिश दिया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364, 376, 302 और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

इंसानियत हुई शर्मसार, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में भाई ने 5 साल की चचेरी बहन किया रेप...
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

हर इंसान अपनों के बीच खुद को सुरक्षित महसूस करता है. लेकिन अगर कोई अपना ही भेड़िया बन जाए तो क्या होगा. एक ऐसा ही झकझोर देने वाला मामला सामने है. उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले का है. जहां एक भाई ने अपनी पांच वर्षीय चचेरी बहन की बलात्कार और हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि पांच साल की बच्ची अपने मुरादनगर की इंदिरापुरी कॉलोनी स्थित घर के बाहर खेल रही थी. उसी वक्त उसके चचेरे भाई महाजन ने अगवा कर लिया और गन्ने के खेत में लेकर गया. जहां उसने बच्ची का रेप किया और चिल्लाने की कोशिश कर रही थी तो उसने बच्ची की हत्या कर दी. जिसके बाद मासूम बच्ची की लाश उसी गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद किया.

यह भी पढ़ें:- गुजरात: अहमदाबाद में मां-बेटे ने की घिनौनी हरकत, 15 साल की नाबालिग लड़की का बनाया MMS,करता था रेप

बता दें आरोपी ने जब बच्ची का अगवा किया तब उसके मां-बाप किसी काम से बाहर गए थे. शक के आधार पर जब महाजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर दबिश दिया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364, 376, 302 और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2019 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).