इमरान खान की पार्टी PTI के पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने मांगी भारत में शरण, कहा- पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहा है अत्याचार

बता दें कि फिलहाल इस समय बलदेव कुमार भारत के पंजाब में मौजूद हैं. जो अब भारत से वापिस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू-सिख महफूज नहीं हैं. वहां उन पर अत्‍याचार होते हैं. लोगों के मन में डर बना हुआ है. इस समय पंजाब में बलदेव कुमार के साथ उनका पूरा परिवार है. उनकी पत्नी दो बेटे और एक बेटी है. जो भारत सरकार से अपील कह रहा है कि उसे न भेजा जाए.

पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ (PTI) के पूर्व विधायक बलदेव कुमार ( फोटो क्रेडिट- ANI )

कंगाल पाकिस्तान (Pakistan) की हालत बेहद खराब है. पाकिस्तानी नेताओं की मनमानी ने वहां के लोगों का जीना दूभर हो गया है. आम आदमी तो छोड़ो वहां के नेता भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी के एक नेता ने तो पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यकों पर हो रहे अत्‍याचारों के चलते भारत में शरण मांगी है. दरअसल पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ (PTI) के पूर्व विधायक बलदेव कुमार (Baldev Kumar) ने भारत में शरण देने की मांग की है. उनका कहना है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहा है. बलदेव कुमार खैबर पख्तून ख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक रहे चुके हैं.

बता दें कि फिलहाल इस समय बलदेव कुमार भारत के पंजाब में मौजूद हैं. जो अब भारत से वापिस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू-सिख महफूज नहीं हैं. वहां उन पर अत्‍याचार होते हैं. लोगों के मन में डर बना हुआ है. इस समय पंजाब में बलदेव कुमार के साथ उनका पूरा परिवार है. उनकी पत्नी दो बेटे और एक बेटी है. जो भारत सरकार से अपील कह रहा है कि उसे न भेजा जाए.

यह भी पढ़ें:- UNHRC की बैठक में पाकिस्तान आज अलापेगा कश्मीर का राग, भारत देगा मुंहतोड़ जवाब

गौरतलब हो कि पाकिस्तान के खिलाफ अब उसके देश में कोहराम मचना शुरू हो गया है. कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में दंगों के बीच आजादी की मांग करने वाले 22 समर्थकों को कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया था. पूरी दुनिया के सामने कश्मीर में 'मानवाधिकारों के उल्लंघन' का रोना रोने वाला पाकिस्तान मानवाधिकारों को लेकर खुद कितना गंभीर है, इसका अंदाज देश के ठप पड़े मानवाधिकार आयोग की दशा से लगाया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड