Suraj Revanna Bail: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज को मिली जमानत, यौन शोषण के मामले में हुए थे गिरफ्तार
एमएलसी और जेडीएस नेता डॉ. सूरज रेवन्ना को पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. ने कोर्ट ने यौन शोषण के मामले में सशर्त जमानत दे दी है.
Suraj Revanna Bail Granted: एमएलसी और जेडीएस नेता डॉ. सूरज रेवन्ना को पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. ने कोर्ट ने यौन शोषण के मामले में सशर्त जमानत दे दी है. सूरज रेवन्ना को एक व्यक्ति के कथित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया था. सूरज, पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं जिनपर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं
सूरज रेवन्ना के खिलाफ पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ दुराचार करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया था. जिसके बाद पुलिस ने सूरज रेवन्ना के खिलाफ केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया. दरअसल पुलिस में, 27 वर्षीय व्यक्ति ने यह शिकायत दी थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एच डी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उसके साथ दुराचार किया था. इस शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने सूरत के खिलाफ एक्स दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया. यह भी पढ़े: Sex Scandal: सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना की जमानत अर्जी निचली अदालत में खारिज
सूरज रेवन्ना को मिली जमानत:
Conditional bail granted to MLC and JDS Leader Dr Suraj Revanna, by the People's Representative Court.
Suraj Revanna was arrested in connection with a case of alleged sexual abuse of a man and charged under sections Sections 377, 342, 506 and 34 of the Indian Penal Code.
— ANI (@ANI) July 22, 2024
सूरज जहां एक व्यक्ति से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया था. वहीं उनके भाई व पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना भी जेल में बंद है. उनके ऊपर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं. बताना चाहनेग कि सूरज और प्रज्वल दोनों विधायक एच.डी. रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

